• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: फांसीदेवा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फांसीदेवा थाना क्षेत्र के जालास निजामताड़ा अंचल में पावर हाउस तीस्ता हाइडल प्रोजेक्ट के लॉकगेट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पानी में एक शव को देखा। इसके बाद इसकी सूचना फांसीदेवा थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले तीस्ता नदी में कार दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी। उसी दौरान कुछ लोग लापता हो गए थे। पुलिस को संदेह है कि यह शव तीस्ता में बहे लोगों में से किसी एक का हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *