बांस चोरी के आरोप में मंगल टुडू की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक पंडाल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित का नाम सुभाष सिंह है। वह उत्तर दिनाजपुर के कालागछ का निवासी है। शनिवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को फांसीदेवा के विधाननगर 2 नंबर ग्राम पंचायत के कमादगछ इलाके में कुछ लोगों ने बांस चोरी के आरोप में मंगल टुडू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना में शुक्रवार की शाम विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसी शिकायत के आधार पर विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने आरोपित पंडाल व्यवसायी सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष सिंह सहित चार लोगों के नाम पर एक लिखित शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद तीन अन्य आरोपित फरार चल रहे हैं। पुलिस उन तीनों आरोपितों की तलाश कर रही है।
मामला दर्ज होने के बाद तीन अन्य आरोपित फरार।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply