Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा कार्यशाला में बूथ मज़बूती और संगठनात्मक लक्ष्य पर हुई चर्चा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

भाजपा जोगबनी नगर मंडल की ओर से मंगलवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई नगर अध्यक्ष कन्हैया साह ने की। इस कार्यशाला का केंद्र बिंदु “बूथ सशक्तिकरण” और “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान रहा, जिसमें संगठन को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर विस्तृत मंथन हुआ।

कार्यशाला में भाजपा के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष उमेश मेहता, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सहसंयोजक भानु प्रकाश राय, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष शफीक अंसारी शामिल थे। इनके अलावा सुजित सिन्हा, नरेश यादव, दिनेश साह, राकेश राणा, सुनील झा, रामनिवास मिश्रा, हिमांशु सिंह, विकास गोयल, रामनाथ साह, नीरज भगत, कुन्दन साह, संतोष साह, पिंटू पासवान, अभिषेक घोष, अभिषेक झा, सूरज गौंड, राम साह, सिम्मी देवी, रूक्मिणी देवी, बिमल साह, मुकेश यादव, संदीप लोहाटी, मुकेश पासवान, आनंद साह, मुकेश साह, प्रकाश झा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।

बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान की दिशा में जागरूक किया गया। साथ ही पार्टी के लक्ष्य और नीतियों को आमजन तक पहुँचाने पर बल दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *