• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेल थाने के बैरक से शराब की बड़ी खेप जब्त, सिपाही अरेस्ट, थानेदार सस्पेंड

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को पुलिसवाले ही ठेंगा दिखा रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर का है जहां रेल थाने से ही शराब की सप्लाई की जा रही थी। मामले की जानकारी जब रेल एसपी को मिली तो आदेश पर स्पेशल टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में समस्तीपुर राजकीय रेल थाना (GRP) में तैनात एक पुलिसकर्मी को शराब के साथ उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मी का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद एफआईआर दर्ज कर समस्तीपुर रेल थाना के द्वारा आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी जितेंद्र कुमार को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस मामले में रेल एसपी ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह को भी निलंबित कर दिया है। सिपाही संख्या 206 सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद उस पर विभागी कार्रवाई भी शुरू की गई है। समस्तीपुर राजकीय रेल थाना में की गई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। अहम बात ये है कि थाने से ही हो रही शराब की सप्लाई को लेकर ऐसे मामले कम आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *