• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में दुर्लभ प्रजाति के शावक बरामद।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

फांसीदेवा में अज्ञात जानवर को लेकर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फांसीदेवा के चटहाट बाजार से सटे निर्घिंगछ इलाके में स्थानीय लोगों को तीन अज्ञात पशु के शावक मिले। दुर्लभ प्रजाति के शावकों को देखकर स्थानीय लोगों ने शुरू में दावा किया कि वे तेंदुए हैं। हालांकि वन विभाग के अनुसार यह अज्ञात जानवर वास्तव में अनुसूची एक श्रेणी की जंगली बिल्ली का बच्चा है। शावकों को उसके स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, ताकि शावकों की मां उन्हें उठा सकें। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खोरीबाड़ी के भेटाजोत में एक अनानास के बगीचे से एक तेंदुए की तरह दिखने वाले शावक को बरामद किया है था। इस दौरान भी इलाके में दहशत माहौल फैल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *