Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

21 जून का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

21 जून 1756जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना ने बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद 146 अंग्रेजों को एक छोटे से कमरे में बंद किया गया, जिसमें दम घुटने से 123 की मौत हो गई। यह घटना इतिहास में ‘ब्लैक होल ऑफ कलकत्ता’ के नाम से प्रसिद्ध है।

21 जून 1862ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ने ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री प्राप्त कर पहले भारतीय बैरिस्टर बनने का गौरव प्राप्त किया।

21 जून 1898अमेरिका ने स्पेन को हराकर रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र गुआम पर अधिकार कर लिया।

21 जून 1933 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ।

21 जून 1948सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गवर्नर जनरल नियुक्त हुए। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले और एकमात्र भारतीय नागरिक थे।

21 जून 1975वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।

21 जून 1991पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के नवम प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव पड़ी।

21 जून 2001पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून को पुनः लागू किया।

21 जून 2003 – मशहूर लेखिका जे.के. रोलिंग की लोकप्रिय श्रृंखला की पांचवीं किताब “हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स” प्रकाशित हुई।

21 जून 2008फ़िलिपींस में आए भयंकर तूफ़ान फेंगसेन के कारण सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई।

21 जून 2009साइना नेहवाल ने सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर यह उपलब्धि पाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।

21 जून 2012ऑस्ट्रेलिया जा रही एक शरणार्थी नौका डूबने से 90 लोगों की मौत हो गई।

21 जून 2015पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में भारत की पहल पर मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित इस दिवस में दुनिया के अधिकांश देश शामिल हुए और योग के महत्व को स्वीकार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *