भरगामा थाना पुलिस ने आगामी पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मारपीट के आरोपी शामिल हैं। भरगामा थानाक्षेत्र के सिरसिया कला के सोभान मंडल के पुत्र कैलू मंडल उर्फ कलानंद मंडल, वीरनगर पूर्व पंचायत के बैजूपट्टी वार्ड संख्या 2 से मो. इब्राहिम के पुत्र मो. तनवीर और मो. रियासत के पुत्र मो. मंजूर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। अभियान में एसआई शिल्पी कुमारी, एसआई रामाशीष राम, एसआई सिफायत यादव, एएसआई विभाष सिंह के साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पंचायती चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी जो कानून की अवहेलना कर रहे हैं।
सारस न्यूज, अररिया।

Leave a Reply