• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।


किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सतभिट्ठा के पास 24 जून को फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर एसपी सागर कुमार द्वारा गठित टीम ने कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में बहादुरगंज के अलताबारी निवासी जमील अख्तर एवं दिघलबैंक के कालागाछ टप्पू निवासी मोहम्मद आशिक शामिल हैं।

गुरुवार को एसपी सागर कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 24 जून को कोचाधामन थाना क्षेत्र में फाइनेंस बैंक कर्मी से एक लाख 32 हजार रुपये की लूट की घटना हुई थी। घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ वन गौतम कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लूट की रकम में से 9,390 रुपये नकद, एक बाइक, दो चाभियां एवं दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।

टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, इंस्पेक्टर जन्मेजय शर्मा, बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, अवर निरीक्षक राजू कुमार, तकनीकी सेल के प्रमोद कुमार एवं रवि रंजन शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *