Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सीपीएम छोड़कर ली भाजपा की सदस्यता।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फांसीदेवा-खोरीबाड़ी इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति लगातार मजबूत होती दिख रही है। चुनावी माहौल के बीच सभी राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है और हर पार्टी विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

इसी कड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी बदल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कई लोगों ने अपने-अपने दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इस संबंध में भाजपा खोरीबाड़ी-बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीपीएम के नेता उत्तम मंडल और श्रीकृष्ण महतो सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। सभी नए सदस्यों का पार्टी झंडा देकर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।

तरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे सेवा और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर ये लोग पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को संगठन में उचित सम्मान और मर्यादा प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *