• Sun. Mar 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चुनमुन झा गिरोह का सदस्य व जिले का टॉप-10 अपराधी शिवम झा चढ़ा एसटीएफ के हत्थे।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल शिवम झा को बिहार एसटीएफ ने एक नाटकीय छापेमारी के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिले की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम झा चर्चित अपराधी चुनमुन झा का खास सहयोगी रहा है, जो पूर्णिया और आरा के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड था। कुछ माह पूर्व नरपतगंज में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चुनमुन झा मारा गया था। उसी मुठभेड़ में शिवम झा की भी मौजूदगी की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था।

शिवम झा पर आर्म्स एक्ट और कई संगीन आपराधिक मामलों में आरोप हैं। बिहार एसटीएफ ने गोपनीय सूचना के आधार पर पलासमनी सोनामनी गोदाम निवासी शिवम झा (पिता: कन्हैया झा उर्फ बैद्यनाथ झा) को गिरफ्तार किया।

कटिहार रेलवे स्टेशन से दबोचे गए शिवम झा को पटना एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया, जो बरदबट्टा पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार मंडल पर गोलीबारी के मामले में भी पलासी थाना कांड संख्या 414/24 का एक अप्राथमिक आरोपित है।

पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और यह गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *