प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 123वीं कड़ी का प्रसारण शनिवार को फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सुना। इस अवसर पर भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि राष्ट्र के प्रति नागरिकों के साझा प्रयास और मजबूत इच्छाशक्ति विकसित भारत के संकल्प को और मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार के नेतृत्व में बूथ संख्या 150 पर किया गया, जिसमें भाजयुमो मंडल प्रभारी विपुल सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह, आईटी सेल संयोजक शुभम राय समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री कुमार ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया और देशवासियों को आपातकाल की याद दिलाते हुए संविधान की रक्षा करने वालों को नमन किया। साथ ही उन्होंने पवित्र तीर्थ यात्राओं, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की उपलब्धियों और पर्यावरण संरक्षण के विषय पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने वियतनाम में भगवान बुद्ध के अवशेषों का उल्लेख किया और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने की घोषणा को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि करीब 95 करोड़ लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे देश तेजी से सशक्त हो रहा है।
पीएम मोदी ने मेघालय के एरी सिल्क को मिला जीआई टैग, बोर्डो लैंड क्षेत्र में संघर्ष की समाप्ति और हजारों युवाओं के फुटबॉल के प्रति लगाव की भी सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से भोजन में तेल की मात्रा 10 प्रतिशत घटाने और मोटापे को नियंत्रित करने की अपील की।
इस मौके पर संदीप कुमार, विपुल सिंह, राजेश्वर साह, शुभम राय, राज कुमार वर्मा, राहुल कुमार, विनोद पासवान, ओम कुमार और सुशांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सारस न्यूज़, अररिया।

Leave a Reply