11 जुलाई से सदर अस्पताल में मिलेगी आधुनिक व दीर्घकालिक गर्भनिरोधक सुविधा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित विकल्प
किशनगंज, 10 जुलाई 2025। जनसंख्या नियंत्रण और मातृ स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में किशनगंज एक नई शुरुआत करने जा रहा है। विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के अवसर पर सदर अस्पताल, किशनगंज में एमपीए सब-क्यूटेनियस इंजेक्शन (MPA Sub-Cutaneous Injection) सेवा की शुरुआत की जाएगी। यह महिलाओं के लिए एक तीन महीने तक प्रभावी, सुरक्षित और अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्प है।
🔹 आधुनिकता के साथ बढ़े विकल्पों का दायरा
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि यह इंजेक्शन अब तक केवल शेखपुरा और मुंगेर जिलों में पायलट परियोजना के तहत उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी सफलता को देखते हुए इसे सीमावर्ती जिलों में भी लागू किया जा रहा है। यह सुविधा किशनगंज की महिलाओं को बिना जटिलता के तीन माह तक गर्भधारण से रोकने में मदद करेगी।
🔹 सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण
एमपीए इंजेक्शन सेवा के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के चयनित एमबीबीएस एवं आयुष चिकित्सकों को विशेषज्ञों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में इंजेक्शन की तकनीक, लाभ, परामर्श विधि और लाभार्थियों से संवाद के व्यवहारिक पहलुओं को शामिल किया गया।
प्रोत्साहन राशि के रूप में:
लाभार्थी महिला को ₹100
प्रेरक आशा कार्यकर्ता को ₹100 की राशि प्रदान की जाएगी।
🔹 जनसंख्या स्थिरता: विकास की मजबूत नींव
जिलाधिकारी विशाल राज ने कहा, “हमारी प्राथमिकता केवल सेवाओं का विस्तार नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य विकल्पों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है। यह पहल किशनगंज में मातृ स्वास्थ्य और जनसंख्या स्थिरता—दोनों के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेगी।”
🔹 नवाचार जो बनेगा सामुदायिक जागरूकता का जरिया
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन ने बताया कि 11 जुलाई को इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा, “यह महज एक तकनीकी नवाचार नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। हम चाहते हैं कि जिले की हर योग्य महिला तक यह सेवा पहुँचे।”
🔹 क्या है एमपीए सब-क्यूटेनियस इंजेक्शन?
सिविल सर्जन डॉ. चौधरी ने सरल शब्दों में बताया:
यह इंजेक्शन त्वचा और मांसपेशी के बीच लगाया जाता है।
पहले से भरी हुई सुई से देना सरल।
तीन महीने तक गर्भधारण से सुरक्षा।
शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं।
हर तीन महीने में केवल एक डोज पर्याप्त।
🔹 सुलभ, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा की दिशा में एक और कदम
जिला योजना समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया कि यह सुविधा किशनगंज की महिलाओं को परिवार नियोजन के क्षेत्र में सशक्त और दीर्घकालिक विकल्प प्रदान करेगी। सिफार, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सहभागिता से यह सेवा गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सेवा के लिए संपर्क करें: परिवार नियोजन इकाई, सदर अस्पताल, किशनगंज।
सारस न्यूज़, किशनगंज।