• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

बंगाल-बिहार सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी से 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम मोहम्मद करीम (35) है। वह पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज जिले के गलगलिया का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित चक्करमारी में ओर ई-रिक्शा चला रहा था। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे रोका। इसके बाद ई-रिक्शा की तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान, ई-रिक्शा से प्रतिबंधित 50 बोतल कफ सिरप बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने अवैध कफ सिरप को जब्त करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *