सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में चार बहुमंजिला पर लगाए जा रहे मोबाइल टावर से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने, नक्सलबाड़ी बीडीओ, नक्सलबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान और पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी के पूर्व बाबूपाड़ा में एक चार बहुमंजिली इमारत पर एक मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। छत पर बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगाया जा रहा। स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर से रेडिएशन जैसे खतरनाक विकिरण निकलते हैं।
इससे वह प्रभावित होंगे। इस बात को लेकर उनके मन में खास तौर से डर बना हुआ है कि मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन उन्हें व उनके बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्थानीय लोगों ने इसे अविलंब यहां उक्त टावर नहीं लगाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि बिना स्थानीय लोगों के एनओसी दिए यह टावर लगाया जा रहा है। सभी को पता है कि मोबाइल टावर की किरणे मनुष्य के साथ-साथ पशु पक्षियों के लिए भी हानिकारक हैं। उसके पास ही एक व्यक्ति ने बिना अनुमति के मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम रात के अंधेरे में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करे। रविवार रात जब ठेका कंपनी काम करने आई तो स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा। इस घटना को लेकर इलाके में व्यापक तनाव फैल गया। बाद में नक्सलबाड़ी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर यहां अगर मोबाइल टावर लगाया गया, तो इलाकावासी संघर्ष तेज कर सड़कों पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।