• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

परिवहन विभाग के द्वारा बिना नंबर प्लेट के फोटो और बिना हेलमेट के बाइक सवार की जांच अभियान चलाया गया, कई लोगों का कटा चालान।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।


किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप परिवहन विभाग के पदाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ बिना नंबर प्लेट वाले टोटो एवं हेलमेट न पहनने वाले बाइक सवारों के खिलाफ जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान हर एक आने-जाने वाले टोटो व बाइक सवार की जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले कई टोटो जब्त किए गए। साथ ही, कई बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों का चालान भी काटा गया।

प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में अवैध रूप से बिना नंबर प्लेट वाले टोटो चल रहे हैं, जिन्हें जब्त किया जा रहा है। वहीं, बाइक सवार बिना अपने जीवन की परवाह किए बिना हेलमेट लगाए वाहन चला रहे हैं, जिन पर चालान किया गया है।

बाइक सवारों से आग्रह किया गया है कि बिना हेलमेट पहने बाइक न चलाएं तथा बाइक पर तीन सवारी न करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *