सारस न्यूज़, किशनगंज।
जिला पदाधिकारी किशनगंज के आदेशानुसार मध्य निषेध चेकपोस्ट गलगलिया पर 27 जुलाई 2025 को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिनियुक्त जांच दल द्वारा वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के उल्लंघन के आरोप में कुल 08 (आठ) वाहनों पर कार्रवाई की गई।
इन सभी वाहनों से कुल ₹1,26,758 (एक लाख छब्बीस हजार सात सौ अठावन रुपये) की जुर्माने की राशि वसूली गई। यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु की गई थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।