• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद टीम ने अलग-अलग स्थानों से 425 लीटर शराब बरामद की।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।


उत्पाद टीम ने बुधवार रात और गुरुवार सुबह को दो अलग-अलग स्थानों से 425 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई देवी चौक चेक पोस्ट के पास भंगी मोड़ में की गई। यहां से 339 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। शराब बंगाल से स्कॉर्पियो से पूर्णिया की ओर ले जाई जा रही थी। देवी चौक चेक पोस्ट से एक स्कॉर्पियो वाहन आगे बढ़ रहा था, जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार चौधरी और सुरेन्द्र कामत शामिल थे। दूसरी कार्रवाई गुरुवार सुबह गलगलिया चेक पोस्ट के पास की गई। यहां से 86.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। शराब एक वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *