सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के मनीराम ग्राम पंचायत के किलाराम जोत में उत्तर बंगाल विकास विभाग की पहल पर करोड़ों रुपए की लागत से मुख्यमंत्री द्वारा इस जल परियोजना का उद्घाटन किया गया। यह पानी सोलर पैनल के जरिए 13 किलोमीटर तक विभिन्न गांवों तक पहुंचता था। 2021 के बाद बकाया बिल और यांत्रिक समस्याओं के कारण यह परियोजना बंद हो गई थी। इस कारण मल्ला बारी, सुरजबोड़ किलाराम, ताराबाड़ी के 1000 से अधिक परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अंत में महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण घोष ने लोक स्वास्थ्य तकनीकी विभाग और उत्तर बंगाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद सिलीगुड़ी महकमा परिषद ने इस पेयजल परियोजना का काम शुरू किया। अरुण घोष को उम्मीद है कि यह परियोजना जल्द ही खुल जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल परियोजना की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और जल्द ही जल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, क्षेत्र में कई वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने सभी समस्याओं का समाधान करने और जल परियोजना को चालू रखने की अपील की।
सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

Leave a Reply