• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया में बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, लगभग 40 मोटरसाइकिल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

सारस न्यूज़ वेब डेस्क

अररिया, महादेव चौक स्थित टी के मोटर्स शो रूम में आग लगने से दर्जनों मोटरसाइकिल जलकर राख हो गया। मोटरसाइकिल शो रूम में कागजात जलने की भी संभावना बताई जा रही है। सर्विसिंग के लिए आयी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हुई है कि शोरूम आग कैसे लगी।

यह घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *