Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पलासी पुलिस की सटीक कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।


पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान मंगलवार को एक अहम सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे अररिया न्यायालय भेज दिया। यह जानकारी पलासी थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पलासी थाना क्षेत्र के ही फर्साडांगी गांव का निवासी है, जिसका नाम मु. अजहर है। वह पलासी थाना कांड संख्या 270/25 से जुड़ा हुआ आरोपी है, और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के आसपास देखा गया है, जिसके बाद छापेमारी की योजना बनाई गई। पुलिस की तत्परता और रणनीतिक कार्रवाई के कारण मु. अजहर को बिना किसी हंगामे के धर-दबोच लिया गया।

थाना अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *