बथनाहा पंचायत में नव नियुक्त थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू का सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के समक्ष इलाके में बढ़ते अपराध, कमजोर कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा की। लोगों ने स्पष्ट रूप से थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने की मांग रखी।
थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अपराधों पर नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों का जड़ से खात्मा करना होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
ग्रामीणों को नई उम्मीद की किरण दिखाते हुए, उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की ताकि थाना क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply