जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति, एकल उपयोग प्लास्टिक टास्क फोर्स एवं गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विमर्श के पश्चात निम्नलिखित निर्णय लिये गये–गंगा समितिदेव घाट स्थित सीढ़ी घाट निर्माण का स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया गया है।आगामी दो दिनों में निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व से पूर्व घाट का निर्माण व सफाई पूरी हो जाये।एकल उपयोग प्लास्टिकजिले में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जायेगा।नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई व जुर्माना अनिवार्य रूप से किया जायेगा।पर्यावरण समितिजैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सभी पंजीकृत व अपंजीकृत अस्पतालों की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि बायो-मेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण हो रहा है।
निर्माणाधीन सभी सरकारी व गैर-सरकारी भवनों पर ग्रीन नेट का उपयोग करना अनिवार्य होगा। अनुपालन न करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा। इसकी निगरानी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी करेंगे।पार्क निर्माण के संदर्भ में बहादुरगंज नगर पंचायत द्वारा डीपीआर तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है।किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply