Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में महिलाओं के अधिकारों पर विशेष जागरूकता अभियान, POSH एक्ट और सुरक्षा योजनाओं की दी गई जानकारी।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) की ओर से पोठिया प्रखंड सभागार में 08 सितंबर 2025 को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 (POSH Act) के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पॉक्सो कानून, महिला अधिकारों और घरेलू हिंसा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी गई। महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे बेझिझक टोल फ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा आपातकालीन सेवा 112 तथा बच्चों से जुड़े मामलों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहलें, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रतिभागियों को She-Box पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आंतरिक समिति गठित करने की आवश्यकता के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पोठिया, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर (DHEW) मोहम्मद शहबाज आलम, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती रोशनी परवीन, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं एएनएम उपस्थित रहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *