• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चेस क्रॉप्स शतरंज में शिवांश, राजवी व अस्मित ने मारी बाज़ी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

तेघड़िया स्थित गट्टानी परिसर में रविवार को जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों में शिवांश शेखर, राजवी गुप्ता एवं अस्मित आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा— “शतरंज मात्र एक खेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों में एकाग्रता, निर्णय क्षमता, चिंतनशीलता और धैर्य का विकास करने का सशक्त साधन है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को इस दिशा में निरंतर प्रोत्साहित करें।”

संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि विभिन्न वर्गों में वंश शर्मा, इशिका अग्रवाल एवं ईशान कर्मकार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वरूप गुप्ता, रेयांशी कनोडिया और लकी साहा तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कुंद साहा, उत्कर्ष साहा, अयांश रंजन, गोपी चौधरी, श्रेयांश गौतम एवं अन्य प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री गट्टानी ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, रोहन कुमार तथा सहायक सचिव रौनक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *