चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया से नॉर्थ-ईस्ट की यात्रा अब और आसान, इंटरसिटी ट्रेन से 5 घंटे में सिलीगुड़ी का सफर।

Sep 16, 2025 #ट्रेन

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पूर्णिया से पूर्वोत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दार्जिलिंग और गैंगटोक जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सैर की योजना बना रहे लोगों के लिए अब यात्रा पहले से अधिक सहज और सुविधाजनक हो गई है। कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत से यात्रियों को बड़ा लाभ होगा।

यह ट्रेन लगभग 230 किलोमीटर की दूरी को महज 5 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। ट्रेन सुबह 5:00 बजे कटिहार से रवाना होगी और 5:25 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी, जहां से यह 5:27 बजे के आसपास फिर से प्रस्थान करेगी।

इसके बाद ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी:

  • कसबा: 5:35 बजे आगमन और प्रस्थान
  • जलालगढ़: 5:48 बजे आगमन, 5:50 बजे प्रस्थान
  • अररिया कोर्ट: 6:10 बजे आगमन, 6:12 बजे प्रस्थान

इस ट्रेन का रूट रहमतपुर, बांसबाड़ी, खवासपुर, लक्ष्मीपुर, कलियागंज, टेढ़ागाछ, बीबीगंज, पौआखाली, ठाकुरगंज, गलगलिया, नक्सलबाड़ी और बागडोगरा जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगा। अंततः यह सुबह 10:15 बजे सिलीगुड़ी पहुंचेगी।

यह नई इंटरसिटी सेवा न केवल यात्रा का समय कम करेगी बल्कि उत्तर बिहार और नॉर्थ-ईस्ट के बीच कनेक्टिविटी को भी मजबूती देगी। खासकर पर्यटन और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह कदम बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *