Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अररिया एसपी अंजनी कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया।

सारस न्यूज, अररिया।

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनके सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

बुधवार को पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में बिहार पुलिस के महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने एसपी अंजनी कुमार को पदक और प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद एसपी अंजनी कुमार ने कहा,

“यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। यह सम्मान न केवल मेरा, बल्कि पूरे अररिया पुलिस बल का है।”

गौरतलब है कि अंजनी कुमार ने पूर्व में सोनपुर में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए कई उल्लेखनीय और प्रेरणादायक पहल की थीं। उनके कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के कारण उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

एसपी को पुलिस पदक मिलने की खबर से अररिया पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *