• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया से दिल्ली की हवाई दूरी हुई खत्म, 26 अक्टूबर से शुरू होगी सीधी फ्लाइट सेवा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

सीर्मांचल की जनता के लिए छठ महापर्व से पहले बड़ी सौगात आई है। अब दिल्ली की दूरी और कम हो गई है, क्योंकि 26 अक्टूबर से पूर्णिया और दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है। इंडिगो एयरलाइन्स की यह सेवा रोजाना उपलब्ध रहेगी। टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो चुकी है।

पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डी.पी. गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि 26 अक्टूबर से यह फ्लाइट नियमित रूप से चलेगी। खास बात यह है कि इसी दिन छठ महापर्व का महत्वपूर्ण पर्व खरना भी है, ऐसे में यह सेवा प्रवासी बिहारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

फ्लाइट का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 10:45 बजे
  • पूर्णिया पहुंचने का समय: दोपहर 12:50 बजे
  • पूर्णिया से वापसी: दोपहर 1:50 बजे
  • दिल्ली पहुंचने का समय: शाम 3:55 बजे

यह सेवा न सिर्फ सीमांचल के लोगों को राजधानी से जोड़ेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *