खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में, स्थानीय जिला शतरंज संघ और इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स एकेडमी के सहयोग से गुरुवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला-स्तरीय एसजीएफआई (वार्षिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब प्रमंडल-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।
इस संबंध में जानकारी उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) प्रह्लाद कुमार ने दी। मौके पर उपस्थित जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और चेस क्रॉप्स एकेडमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि निदेशानुसार सभी बालक एवं बालिका प्रतिभागियों को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में विभाजित कर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार तथा सहायक निर्णायक रोहन कुमार ने बताया कि कई चक्रों की प्रतिस्पर्धा के बाद निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल-स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया—
अंडर-14 (बालक वर्ग): सुरोनोय दास, सार्थक कुमार, आयुष आनंद एवं शिवांश शेखर
अंडर-14 (बालिका वर्ग): पलचीन जैन, जयश्री प्रभा, आराध्या सिंह एवं आलिया मेहर
अंडर-17 (बालक वर्ग): आयुष कुमार, नमन कुमार सिंह, कार्तिक सेठिया एवं ऋषभ आनंद
अंडर-17 (बालिका वर्ग): दृष्टि दिया प्रामाणिक, सिद्धि सेठिया, प्रतिभा कुमारी एवं साबा परवीन
अंडर-19 (बालक वर्ग): मोहम्मद अमानुल्लाह
अंडर-19 (बालिका वर्ग): तराशा कुमारी, अन्वेषा बनर्जी एवं सतनूर फातिमा
प्रतियोगिता की सुचारू व्यवस्था में कार्यालय उपाधीक्षक मनीष कुमार, संघ के सहायक सचिव अंशुमान राज, रौनक कुमार एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply