किशनगंज में दधीचि देहदान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. इच्छित भारत जायसवाल को अध्यक्ष और आभाष कुमार साहा उर्फ मिक्की साह को सचिव चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने शुभकामनाएँ दीं और कहा कि देहदान मानवता की सेवा का एक उत्कृष्ट माध्यम है। समिति का उद्देश्य समाज में देहदान के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके महत्व से अवगत कराना है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. इच्छित भारत जायसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में देहदान के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करना होगी। उन्होंने कहा कि देहदान एक पुण्य कार्य है, जिससे कई जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply