• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज शाखा के बनवासी कल्याण आश्रम में मनाया गया खुशियों का पर्व – दीपावली।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शाखा के बनवासी कल्याण आश्रम में आज दीपावली के शुभ अवसर पर खुशियों का पर्व मनाया गया। इस मौके पर जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव और दाधीचि देहदान समिति के सचिव आभास कुमार साह उर्फ मिक्की साह ने आश्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आश्रम के बच्चों के लिए मिठाइयाँ और फल

इस अवसर पर श्री मिक्की साह ने आश्रम के बच्चों के लिए मिठाइयाँ, फल और पर्यावरण-अनुकूल ‘ग्रीन पटाखे’ भेंट किए। यह सामग्री आश्रम के इंचार्ज श्री नागेन जी को सौंपी गई। कार्यक्रम में बनवासी कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।

बच्चों संग समय बिताया और संदेश दिया

श्री साह ने बच्चों संग समय बिताया और उन्हें सुरक्षित एवं हरी-भरी दिवाली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित त्योहार मनाने के महत्व के बारे में जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *