Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेपाल–भारत मैत्री मिथिला पर्यटकीय सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां पूरी।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।


महेंद्र मोरंग कैंपस प्रांगण में शनिवार को आयोजित होने वाले नेपाल–भारत मैत्री मिथिला पर्यटकीय सांस्कृतिक महोत्सव सह विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी आयोजन समिति अप्पन विराटगढ़ परोपकार समाज की अध्यक्ष वसुंधरा झा ने दी।

उन्होंने बताया कि समारोह में महाकवि विद्यापति की स्मृति में विविध सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में नेपाल और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों से अनेक प्रबुद्धजन, कलाकार और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

महोत्सव में स्थानीय विद्यालयों के छात्र–छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी लोकसांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके अलावा मिथिला पेंटिंग्स, पारंपरिक व्यंजन और हस्तशिल्प पर भी विशेष प्रदर्शन और कार्यक्रम रखे गए हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक एकता और मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *