सारस न्यूज, गलगलिया।
गलगलिया: चौधरी बिल्डर सप्लायर के मालिक और प्रभात खबर गलगलिया के पत्रकार विवेक के पिता, रमेश चौधरी का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका इलाज नियोतिया अस्पताल में चल रहा था। वे लंबे समय से शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे। हाल ही में उनके लीवर में संक्रमण बढ़ जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी।
स्थानीय व्यापार जगत और समाज में उनके निधन से शोक की लहर है। लोग उन्हें एक सरल और मेहनती व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं।
सारस न्यूज़ परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत दें।
📌 विशेष नोट: ऐसी दुखद खबरों और “लॉस्ट एंड फाउंड” जैसे समाचारों के लिए हम किसी से कोई शुल्क नहीं लेते। कोई भी व्यक्ति हमें संदेश भेज सकता है और हम सामुदायिक जिम्मेदारी के तहत उस जानकारी को समाचार के रूप में प्रकाशित करेंगे। आप हमें 8939000071 पर व्हाट्सप्प कर जानकारी साझा कर सकते हैं।
