राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा में सड़क किनारे खड़ी एक ग्लैमर बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। बाइक संख्या BR 32T 7569 की चोरी की प्राथमिकी शुक्रवार को बाइक स्वामी मनोज कुमार महतो ने दर्ज करवाई है। पीड़ित मनोज कुमार डीआरडीए में पदस्थापित हैं।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वे गुरुवार को खगड़ा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे। वापसी के समय उन्होंने देखा कि बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद सदर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
