• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में हड़कंप।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (उम्र 40 वर्ष), पिता भगवान साह, निवासी शालू चौक, पौआखाली के रूप में हुई है।

मृतक के भाई अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम उसका दोस्त अकिल उनके घर आया था। इसके बाद दोनों साथ में घर से निकले। कुछ देर बाद एक दूसरे व्यक्ति का फोन आया, जिसमें बताया गया कि अशोक का मीर भिट्ठा के पास ऐक्सिडेंट हो गया है। जब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुँचे तो अशोक मृत अवस्था में पड़ा था।

अजय कुमार का आरोप है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि “मेरे भाई की हत्या की गई है, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।”

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि अशोक, अकिल के साथ जाना नहीं चाहता था, लेकिन उसे जबरन बहादुरगंज ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

इस मामले पर थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि prima facie यह सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *