• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दो महीने बाद मिला लापता शिक्षक का शव, हत्या का मामला उजागर।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के हलदावन निवासी महबूब आलम का शव शुक्रवार को पिपला-मुलाबाड़ी गांव के एक पुराने शीशम के बागान से बरामद किया गया। शव को दफनाया गया था और गला काटा हुआ था। महबूब आलम 20 सितंबर को घर से दालकोला के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी जोसनारा खातून ने 14 अक्टूबर को दिघलबैंक थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने गुरुवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक का दालकोला में करोड़ों की जमीन खरीद-बिक्री की बात चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक जांच के लिए शव को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *