• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चेस क्रॉप्स शतरंज प्रतियोगिता में जयश्री, आदर्श, अनंत और सार्थक ने मारी बाजी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से रविवार को स्थानीय खेल भवन में निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जयश्री प्रभा, आदर्श भास्कर, अनंत कर्ण और सार्थक आनंद ने बाजी मारी।

कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद तारिक अनवर और बासुकी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मुख्य निर्णायक एवं संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार के अनुसार—

  • ओपन वर्ग में जयश्री प्रभा प्रथम रहीं, जबकि धान्वी कर्मकार, रौनक साहा और ऋषभ आनंद ने स्थान प्राप्त किया।
  • अंडर-11 वर्ग में अनंत कर्ण, आरब कुमार और कुंज जैन शीर्ष पर रहे।
  • अंडर-9 वर्ग में आदर्श भास्कर प्रथम रहे, जबकि अपर्णा शर्मा और अरहान अब्दुल रहमान क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे।
  • अंडर-7 वर्ग में सार्थक आनंद प्रथम रहे। उनके बाद नितिन सिंह एवं अतिका अनवर ने स्थान सुरक्षित किया।

प्रतियोगिता में पलचीन जैन, अथर्व राज, बृजराज धर, श्रीजोय पाल, अंश कुमार साहा, सार्थक अग्रवाल, केशव मित्तल, तनय अग्रवाल, सुप्रिती सरकार, अमैरा रहमान, रीवा अग्रवाल, युवराज साहा सहित कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की गई।

अंत में शीर्ष विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को चेस क्रॉप्स अकादमी की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए। मौके पर सत्यम कुमार साहा, सिराजुद रहमान, पंकज कुमार, पिंकी भास्कर, प्रिया कुमारी सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *