• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2025, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🟥 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। किसी कार्य में लापरवाही न करें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। वाणी में मधुरता रखें—सम्मान बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए समय शुभ है। रुकी हुई बिज़नेस डील आगे बढ़ने के योग हैं।

🟧 वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

निवेश सोच-समझकर करें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। रुकी हुई प्रॉपर्टी डील पूरी हो सकती है। किसी कानूनी मामले में जीत मिलने के योग हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

🟨 मिथुन (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह)

परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नए मित्र का आगमन संभव। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। बिज़नेस में थोड़ी टेंशन रह सकती है, लेकिन आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा।

🟩 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। कामकाज की गति अच्छी रहेगी, लेकिन प्रशासनिक मामलों में सतर्क रहें।

🟦 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। भाई–बहनों से संबंध मधुर होंगे। कोई नाराज़ मित्र मान सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। धन के मामलों में अजनबियों से दूरी रखें।

🟪 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। नए लोगों से दूरी रखें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

🟫 तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। साथी से दिल की बात साझा कर पाएंगे। कुछ कार्य देरी से पूरे होने पर निराशा हो सकती है। नए अनुबंध लाभ देंगे। आपकी वाणी आपको सम्मान दिलवाएगी। को

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धैर्य और संयम बनाए रखें। खर्चों को लेकर बजट बनाएं। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव। विरोधियों की बातों में न आएं। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी सहयोगी की सहायता करनी पड़ सकती है।

🟥 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से तालमेल बढ़ेगा। भविष्य को लेकर योजनाएँ बनेंगी। कोई सहयोगी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद अटके कार्यों को पूरा करवाएगा।

🟧 मकर (भो, जा, जी, खु, खा, खो, गा, गी)

सोच-समझकर कार्य करें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। ऊर्जा अधिक रहेगी और काम तेजी से होंगे। नया वाहन/भूमि खरीदने का योग। तर्क-वितर्क से बचें। धन संबंधी मामलों में चुप रहना ही बेहतर।

🟦 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन सामान्य रहेगा। भाई–बहनों से संबंध मजबूत होंगे। पिकनिक या घूमने की योजना बन सकती है। बिज़नेस में अनजान व्यक्ति से सलाह न लें। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

🟪 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

परिवारिक रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बचत पर ध्यान देंगे। सरकारी काम पूरे होने के योग। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है। दूसरों के मुद्दों में दखल न दें। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *