• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज जिले के किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के ताती बस्ती में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले के किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के ताती बस्ती में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका की पहचान मासूम कुमारी उम्र 20 साल पति सोनू सूर्या के रूप में हुई है।मृतिका की मां ने बताया कि उसकी शादी धर्मगंज मझियां में हुई थी लेकिन बीते कुछ दिनों से मासूम अपने माता पिता के घर में रह रही है ।जहा आज देर शाम जब घर में कोई नहीं था उसी दौरान फंसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की मां ने कहा कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया था जिसकी वजह से वो परेशान थी वही मंगलवार को ससुराल से कुछ लोग उसे लेने भी आए थे लेकिन उसने मना कर दिया जिसके बाद आज मासूम ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *