• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महानंदा पुल पर भीषण जाम, लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज-बहादुरगंज पथ पर मोजाबाड़ी स्थित महानंदा पुल पर शुक्रवार की शाम को भीषण जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे ब्लॉक चौक से मस्तान चौक तक वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम के कारण लोग घंटों तक फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। यह कोई पहली बार नहीं है जब महानंदा पुल पर जाम लगा है, बल्कि आए दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि महानंदा पुल पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए जल्द से जल्द कोई समाधान निकाला जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *