• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब पीने के आरोप में 3 गिरफ्तार, शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े गए।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्करों और शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार–बंगाल सीमा से सटे विभिन्न चेक पोस्टों पर छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान शराब का सेवन करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, गलगलिया चेक पोस्ट से 1.500 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *