• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में पारिवारिक विवाद में दो परिवारों में मारपीट, चार घायल।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले के अराबड़ी में पारिवारिक विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।प्रथम पक्ष के घायल शमशाद आलम ने बताया कि मरगूब आलम द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा था, जिसे उनकी दादी ने मना किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। जब उनके चाचा शमशाद आलम ने इसका विरोध किया तो उन पर हमला कर दिया गया।दूसरी पक्ष के घायल मरगूब आलम ने बताया कि उनकी शादी 7 महीने पहले शमशाद आलम के भतीजी से हुई है, लेकिन उन लोगों को उनकी शादी से तकलीफ होती है और हमेशा झगड़ा करते हैं। आज भी उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें और उनके पिता साबिर आलम को घायल कर दिया।घायलों में शमशाद आलम, उनकी पत्नी रवीना बेगम, साबिर आलम और मरगूब आलम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *