प्रतिनिधि, सारस न्यूज़।
किशनगंज शहर के डेमार्केट स्थित एक जिम सेंटर के बाहर महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। मामले में पीड़ित महिला के बयान पर दिनांक 5 दिसंबर 2025 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें जिम में आए एक युवक पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया गया था। कागजिया बस्ती निवासी परवेज उर्फ छोटू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता डेमार्केट स्थित बॉडी प्लेनेट जिम में वर्कआउट करने गई थी। तभी आरोपीत युवक परवेज उर्फ छोटू ने महिला के साथ अभद्रता शुरू कर दी। महिला ने अपना पर्स छीनने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद खबर प्रसारण के दौरान बॉडी प्लेनेट निर्माणधिन जिम का फोटो के साथ 6 दिसंबर 2025 को खबर का प्रकाशित किया गया था। लेकिन 1 घंटे बाद ही जब हमारे संवाददाता राहुल कुमार को पता चला कि पिड़ीत महिला के साथ घटना डे मार्केट स्थित बॉडी प्लेनेट में नहीं बॉडी यूनिवर्स में हुई है तो हमारे संवाददाता के द्वारा बॉडी प्लेनेट जिम का फोटो हटा दिया गया। जिसे लेकर हमारे संवाददाता राहुल कुमार के द्वारा खेद प्रकट किया गया।
