• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज बेहबुलडांगी के मो नूर आलम 16 दिसंबर से लापता। परिजनों ने की जन सहयोग की अपील।

राजीव कुमार, सारस न्यूज़।

ठाकुरगंज, किशनगंज — ग्राम बेहबुलडांगी वार्ड नंबर 10 निवासी बुजुर्ग मो नूर आलम दिनांक 16 दिसंबर 2025 से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे अचानक घर से निकल गए और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार और स्थानीय लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। उनकी उम्र अधिक है। उनकी अंतिम बार की तस्वीर एक ट्रेन के डिब्बे में देखी गई है, जिसमें वे सफेद शर्ट पहने हुए हैं। यह भी जानकारी मिल रही है की वे शायद यहाँ से दोस्तों के साथ कामाख्या गए हैं और उसके बाद वहां से लापता हैं।

यदि किसी सज्जन को मो नूर आलम (Md Noor Alam) के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें: 9136390341 / 7645953250

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *