• Tue. Dec 23rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2025, मंगलवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक मामलों में मन परेशान रहेगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यवसाय में बदलाव का विचार करेंगे।

वृष राशि (ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)

आज मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। बिजनेस में पार्टनर से बातचीत जरूरी होगी।

मिथुन राशि (का • की • कु • घ • ङ • छ • के • को • हा)

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जरूरी काम टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू हो सकता है। पिता से मन की बात साझा करने से हल मिलेगा।

कर्क राशि (ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)

जिम्मेदारी से काम करने का दिन है। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। निवेश से लाभ होगा। खानपान पर ध्यान दें। मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि (मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)

चुनौतियों से भरा दिन रहेगा, लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। समय पर काम निपटाने की कोशिश करें।

कन्या राशि (टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी का अच्छा ऑफर आ सकता है। माता-पिता से संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि (रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)

मिश्रित फल देने वाला दिन है। ईर्ष्या से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और साथ घूमने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। आय बढ़ाने के नए साधन बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)

दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। रहन-सहन में सुधार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग संयम रखें। पुराने मतभेद बातचीत से दूर करने की कोशिश करें।

मकर राशि (भो • जा • जी • खी • खू • खा • खो • गा • गी)

दिन सामान्य रहेगा। नए काम की योजना बनेगी। अनजान लोगों से दूरी रखें। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि (गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)

दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी सफल नहीं होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। यात्रा की योजना बन सकती है।

मीन राशि (दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)

मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए उपहार लेंगे। माता-पिता की सेवा का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र की समस्या बॉस से बातचीत से हल होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *