• Sun. Dec 28th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 28 दिसंबर 2025, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि

(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है, जिससे राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में साथी को समय देना जरूरी है, वरना दूरी आ सकती है। माता जी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कोई इच्छा पूरी होगी, लेकिन मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा।

वृष राशि

(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज का दिन खास रहेगा। नई वस्तु या वाहन की खरीदारी शुभ साबित हो सकती है। परिवार में आपसी संबंध मजबूत होंगे। लंबे समय से अटकी कोई डील फाइनल हो सकती है। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है, सावधानी रखें।

मिथुन राशि

(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • हा)
कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन सहयोग भी मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए योजना बनाएं। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। बच्चों की संगति पर नजर रखें। सरकारी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

कर्क राशि

(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। घर के विवादों से दूरी बनाकर रखने से मन हल्का रहेगा।

सिंह राशि

(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कामों की सही योजना बनाकर चलें। शुगर और बीपी के मरीज नियमित जांच कराएं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, उच्च शिक्षा से जुड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या राशि

(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का बुलावा मिल सकता है। जल्दबाजी नुकसानदेह होगी। सहकर्मियों से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें।

तुला राशि

(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। काम की गति तेज रहेगी। प्रमोशन या पदोन्नति को लेकर बातचीत संभव है।

वृश्चिक राशि

(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
आज धैर्य और संयम से काम लें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला भाई-बहनों से बातचीत द्वारा सुलझ सकता है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलने के योग हैं। उधार का वाहन चलाने से बचें।

धनु राशि

(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। पिता जी से विवाद करने से बचें।

मकर राशि

(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। नई जिम्मेदारी या पद मिलने की संभावना है। लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। सेहत की अनदेखी न करें। दिनचर्या सुधारने से लाभ होगा।

कुंभ राशि

(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। समस्याओं का समाधान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन खरीदने के योग हैं।

मीन राशि

(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आपके कार्यों से नई पहचान मिलेगी। संतान किसी चीज की मांग कर सकती है। अनजान लोगों की बातों में न आएं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *