• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ग्राम बक्सा में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन, 227 पशुओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

सारस न्यूज, किशनगंज।


आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-02 कार्यक्रम के अंतर्गत पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को किशनगंज जिले के ग्राम बक्सा में पशु बांझपन निवारण शिविर एवं पशु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह शिविर डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, आजादनगर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य आलम आरा एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार (आजादनगर) एवं डॉ. शशिकांत सिंह (पोठिया) ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं में बढ़ता बांझपन रोग पशुपालकों के लिए गंभीर आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, संतुलित आहार और उचित देखभाल से इस समस्या से बचा जा सकता है।

चिकित्सकों ने पशुपालकों को बांझपन निवारण से संबंधित आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। शिविर में कुल 227 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद पशुओं को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर के सफल संचालन में मो. साबीर आलम, शफी अहमद, मुजतर नासरी एवं सुमित कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *