• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में ठंड का प्रकोप जारी, जिला प्रशासन ने की जलावन की व्यवस्था।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। ठंड से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जलावन की व्यवस्था की गई है।

ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को घरों में हीटर और ब्लोअर का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही शिशुओं, गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

कंबल वितरण का कार्य जारी

रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य लगातार जारी है। अब तक लगभग 350 कंबल वितरित किए जा चुके हैं और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *