सारस न्यूज, वेब डेस्क।
♈ मेष राशि
(चू • चे • चो • ला • ली • लू • ले • लो • अ)
आज किसी भी काम में धैर्य और संयम बनाए रखें। जल्दबाज़ी नुकसान करा सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा।
♉ वृष राशि
(ई • ऊ • ए • ओ • वा • वी • वू • वे • वो)
आज विवादों से दूरी बनाकर रखें। कामकाज में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रुकी हुई डील पूरी होने के योग हैं। संतान से जुड़ा कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की प्रेम मुलाकात संभव है।
♊ मिथुन राशि
(का • की • कू • घ • ङ • छ • के • को • ह)
धन में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन किसी के बहकावे में न आएं। विदेश से जुड़े कार्यों में शुभ समाचार मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। गलती दोहराने से बचें।
♋ कर्क राशि
(ही • हू • हे • हो • डा • डी • डू • डे • डो)
आज आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। जल्दबाज़ी में काम बिगड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी।
♌ सिंह राशि
(मा • मी • मू • मे • मो • टा • टी • टू • टे)
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बितेगा। राजनीति या समाज सेवा से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है।
♍ कन्या राशि
(टो • पा • पी • पू • ष • ण • ठ • पे • पो)
आलस्य त्यागकर आगे बढ़ें। वाणी में मधुरता रखें। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जोखिम भरे काम से दूरी रखें।
♎ तुला राशि
(रा • री • रू • रे • रो • ता • ती • तू • ते)
जिम्मेदारी से काम करना होगा। खर्च अधिक रहने से तनाव बढ़ सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
♏ वृश्चिक राशि
(तो • ना • नी • नू • ने • नो • या • यी • यू)
भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
♐ धनु राशि
(ये • यो • भा • भी • भू • धा • फा • ढा • भे)
बड़ों का सहयोग मिलेगा। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। ऊर्जा अधिक रहने से काम समय पर पूरे होंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। विवाह संबंधी बाधा दूर हो सकती है।
♑ मकर राशि
(भो • जा • जी • खी • खू • खे • खो • गा • गी)
दिन प्रसन्नता देने वाला है। दूर के परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन को लेकर सतर्क रहें। तरक्की के मार्ग की बाधाएं दूर होंगी।
♒ कुंभ राशि
(गू • गे • गो • सा • सी • सू • से • सो • दा)
दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में तकनीकी समस्या आ सकती है। काम का दबाव रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। मनोकामना पूरी हो सकती है।
♓ मीन राशि
(दी • दू • थ • झ • ञ • दे • दो • चा • ची)
दिन मिलाजुला रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। विरोधियों से सावधान रहें।
