• Mon. Feb 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज में नए साल से एक दिन पहले परिवहन विभाग द्वारा बिहार–बंगाल सीमा स्थित रामपुर चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के कागजात की जांच की गई। बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की जांच-पड़ताल की गई।

जांच के दौरान बिना हेलमेट बाइक सवारों का चालान काटा गया और हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई। मालूम हो कि नए साल को लेकर जिले में पुलिस द्वारा भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बंगाल और नेपाल सीमा पर शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया और कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते दिखे। मौके पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *