• Sat. Jan 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिले के सभी पंचायतों में पशु चिकित्सा शिविर, पशुपालकों को मिलेगी त्वरित और निःशुल्क सुविधा।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिला प्रशासन किशनगंज द्वारा पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (M.V.U.) के माध्यम से नियमित रूप से पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य दिवस पर संबंधित प्रखंड के दो चयनित ग्रामों में यह शिविर लगाया जाता है।

यह शिविर संबंधित प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तैयार की गई साप्ताहिक ग्राम सूची के आधार पर संचालित किए जाते हैं। शिविरों के माध्यम से पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं परामर्श की सुविधा मौके पर ही उपलब्ध कराई जाती है।

इसके अतिरिक्त पशुओं की आकस्मिक स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 1962 उपलब्ध कराया गया है, जिस पर कॉल कर पशुपालक आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

05 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित पशु चिकित्सा शिविरों का विवरण इस प्रकार है—

प्रखंड पोठिया
05 जनवरी: छत्तरगाछ, गेरामारी (छत्तरगाछ पंचायत)
06 जनवरी: चिल्हामारी, डोंगरा (नौकाट्टा पंचायत)
07 जनवरी: गिल्हाबाड़ी, पानीघाट (फाला पंचायत)
08 जनवरी: शीतलपुर, तेतलबस्ती (शीतलपुर पंचायत)
09 जनवरी: बक्सा, बाखोनाला (सारोंगोड़ा पंचायत)
10 जनवरी: मौलानापाड़ा, फाटीपोखर (टिपीझाड़ी पंचायत)

प्रखंड दिघलबैंक
05 जनवरी: नयाबाड़ी, तेलीभिट्ठा (धनटोला पंचायत)
06 जनवरी: दुबरी, खोखो बस्ती (मंगुर पंचायत)
07 जनवरी: खाड़ी दुबड़ी, करेलाबाड़ी (दिघलबैंक पंचायत)
08 जनवरी: मलमली, लोहागाड़ा (लोहागाड़ा पंचायत)
09 जनवरी: बनियाडांगी, पदमपुर (पदमपुर पंचायत)
10 जनवरी: बिहारटोला, कामत (धनटोला पंचायत)

प्रखंड ठाकुरगंज
05 जनवरी: दल्लेगांव, चुरली (चुरली पंचायत)
06 जनवरी: कच्चूदाह, ग्वालटोली (छेतल पंचायत)
07 जनवरी: थानाबाड़ी, कटारों (रसिया पंचायत)
08 जनवरी: भातगांव, भातगांव (भातगांव पंचायत)
09 जनवरी: लधरा, खरना (पटेशरी पंचायत)
10 जनवरी: बारहपोठिया, बरचॉन्दी (बरचॉन्दी पंचायत)

प्रखंड कोचाधामन
05 जनवरी: डोरिया, कैरिविरपुर (कोचाधामन पंचायत)
06 जनवरी: काशिबाड़ी, कमलपुर (कमलपुर पंचायत)
07 जनवरी: नज़रपुर, तेतलिया (नज़रपुर पंचायत)
08 जनवरी: डेरामारी, तेधारिया (तेधारिया पंचायत)
09 जनवरी: हरुआडांगा, तेधारिया (तेधारिया पंचायत)
10 जनवरी: गरगांव, सराय (गरगांव पंचायत)

प्रखंड बहादुरगंज
05 जनवरी: चिकाबाड़ी, लोहीयाकंदर (चिकाबाड़ी पंचायत)
06 जनवरी: चंदरगांव, लोचा (लोचा पंचायत)
07 जनवरी: शमेसर, बिरनिया (शमेसर पंचायत)
08 जनवरी: टंगटंगी, मुसलडंगा (निशान्दरहा पंचायत)
09 जनवरी: कोरटबनगामा, भदेसर (भोरहादह पंचायत)
10 जनवरी: सारसेल, मोहम्मदनगर (मोहम्मदनगर पंचायत)

प्रखंड टेढ़ागाछ
05 जनवरी: खर्रा सुहिया, गच्छ बेलबाड़ी (डाकपोखर पंचायत)
06 जनवरी: मटियारी, खर्रा बेलबाड़ी (मटियारी पंचायत)
07 जनवरी: झुनकी मुसहरा, भाग झुनकी (झुनकी मुसहरा पंचायत)
08 जनवरी: कालपीर, कंचनबाड़ी (कालपीर पंचायत)
09 जनवरी: दयोरी, घनी फुलसरा (चिल्हनिया पंचायत)
10 जनवरी: हाटगांव, आशा (हाटगांव पंचायत)

प्रखंड किशनगंज
05 जनवरी: हालामाला, आमबाड़ी मोतीहारा (हालामाला पंचायत)
06 जनवरी: चॉन्दी, पियाकुड़ी (सिंधिया कुलामनी पंचायत)
07 जनवरी: किशनगंज, किशनगंज (किशनगंज पंचायत)
08 जनवरी: ठेकसारा, ठोनापाड़ा (टैउसा पंचायत)
09 जनवरी: सुल्तानपुर, फुलबाड़ी (चकला पंचायत)
10 जनवरी: बलिया, लालबाड़ी (दौला पंचायत)

जिला प्रशासन का उद्देश्य पशुपालकों को उनके गांव में ही समयबद्ध, सुलभ एवं प्रभावी पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे इन शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं एवं पशु स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *